सोशल मीडिया पर काफी सारी खबरे आती रहती है जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं अभी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें एक औरत एक शख्स को चप्पल से पीटते हुए नजर आ रही हैं।
इसके पहले लखनऊ की गर्ल प्रियदर्शिनी की न्यूज पहले ही चर्चा मे थी और अब इस न्यूज का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल होता नजर आ रहा है। इसमें साड़ी पहने हुए नजर आ रही इस महिला बीच चौराहे पर शख्स की पिटाई कर देती है। लखनऊ के टेढ़ी पुलिया चौराहे का यह वीडियो जिसमें एक महिला द्वारा युवक की पिटाई की जा रही हैं। जिस युवक की पिटाई की गई वह पेशे से एक टेम्पो चालक है।
इस वीडियो मे टेम्पो चालक, टेंपो से उतरकर वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस वाले से दो युवकों की शिकायत कर रहा है। उनके बीच टेंपो के किराए को लेकर विवाद हो रहा था। तभी ऑरेंज साड़ी पहने हुए एक महिला भी वहां पहुंच जाती है। यह महिला दोनों युवक के साथ ही है। ज्यादा बात बढने पर महिला चौराहे पर ही अपनी चप्पल उतारकर उस टेंपो वाले को मारने लग जाती है। इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। महिला को चप्पल से मारते देखकर आस-पास खड़े पुलिसवाले बीच-बचाव करने के लिए आगे आ जाते हैं।
विवाद किराए का, हिसाब चप्पल से।
थप्पड़ गर्ल के बाद अब चप्पल वाली महिला। लखनऊ के टेढ़ी पुलिया चौराहे का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/HV8R8PMEdV— Gyan Bihari Mishra (@Gyanmishra_) August 21, 2021
इस वीडियो को ट्वीटर पर काफी ज्यादा फैलाया गया। इसका पुरा कारण नही समझ आया कि हुआ क्या है बस लोगों ने मौज मस्ती के उद्देश्य से इसे देखा और शेयर किया।