Types of Ration Card in India | Types of Ration Card in Hindi | राशन कार्ड के प्रकार |
भारत में राज्य सरकार लोगो को विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड प्रदान करती है| उन्हें अलग अलग समूहों के अनुसार जारी किया जाता है , जैसे की BPL (गरीबी रेखा के नीचे), APL (गरीबी रेखा से ऊपर), अंत्योदय परिवार और उच्च आय वाले । सभी राज्यों में विभिन्न समूह हो सकते है|
Types of Ration Card (राशन कार्ड के प्रकार)
BPL राशन कार्ड: गरीबी रेखा के निचे आने वाले लोगो को यह कार्ड जारी किया जाता है| इसके अनुसार गरीबी रेखा के निचे वो लो आते है जिनकी वार्षिक आय 27,000₹ या उससे कम या उससे कम होती है| में आपको यह बता दू की पहले इसकी सीमा मात्र 10,000₹ हुआ करती थी लेकिन इसे 2011 में बढ़ा कर 27000₹ कर दिया गया
APL राशन कार्ड: इस राशन कार्ड के लिए कोई भी अप्लाई कर सकते है| ऐपीएल राशन कार्ड राज्य सरकार के अनुसार गरीबी रेखा के उपर रहने वाले लोगो को प्रदान किया जाता है | इस राशन कार्ड की खास बात यह है की इस कार्ड के लिए वार्षिक आय की जरूरत नही होती है इसके लिए कोई भी आवेदन दे सकता है|
Colourwise Ration Card: (कलर के अनुसार राशन कार्ड):
नीला राशन कार्ड – ये राशन कार्ड उन उपभोक्ताओ को जारी किया जाता है जो सरकार द्वारा परिभाषित गरीबी रेखा से उपर है| इन कार्ड धारक को उपयोग करने के लिए कम दामो पर केरोसिन मिलता है| जिन परिवारों में गैस कनेक्शन की समस्या है या फिर गैस कनेक्शन नही है, वे लोग नीले राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है|
नारंगी राशन कार्ड: नारंगी राशन कार्ड भी सरकार द्वारा निश्चित गरीबी रेखा से उपर होने वाले लोगो को प्रदान किया जाता है| इसके लिए वार्षिक आय राज्यों के अनुसार विभिन्न हो सकती है|
पीला राशन कार्ड: गरीबी रेखा से निचे आने वाले लोग पीले राशन कार्ड के आवेदन के लिए पात्र होते है| विभिन्न राज्यों में गरीबी रेखा लिए वार्षिक आय अलग अलग हो सकती है| विभिन्न राज्यों में बीपीएल और एपीएल के लिए अलग-अलग रंगों का उपयोग होता है|
सफेद राशन कार्ड: इस राशन कार्ड के लिए आपकी वार्षिक आय 1 लाख या उससे अधिक होना चाहिए, साथ की घर के किसी सदस्य के पास 4 हेक्टेयर सिचाई हेतु भूमि एवं 4 व्हीलर होना चाहिए, यदि आपके पास यह सब है तो आप सफ़ेद राशन कार्ड किए लिए आवेदन कर सकते है|
अन्नपूर्णा योजना
इस योजना में 65 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के लोगो को 10 किलो अनाज मुफ्त में दिया जात है|
राशन कार्ड की फीस विभिन्न राज्यों में अलग अलग है| यदि आपको राशन कार्ड में किसी भी प्रकार का बदलाव करवाना है तो उसके लिए 3 से 15 रूपये तक चारे लगता है| यदि आपके पास BPL कार्ड है तो 5 एवं APL कार्ड हेतु 10 रूपये देना होगे| यदि आप ऑनलाइन राशन कार्ड निकलते है तो इसके लिए आको 45 रूपये का भुकतान करना होगा| यदि आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाना है तो उसके लिए भी आपको पैसे देना होगे| BPL और APL कार्ड हेतु 15 एवं 25 रूपये लगेगे|