
सोशल मीडिया पर काफी अलग – अलग वीडियोस देखने को मिलते है। अभी एक ओल्ड ऐज कपल का वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कपल्स के प्यार भरे काफी वीडियो आते रहते है। लेकिन अभी वायरल यह वीडियो एक ओल्ड ऐज कपल का है। यह वीडियो काफी हार्ट टचिंग है। जिसको देखकर आप भी भावुक हो जायेगे।
इस बुजुर्ग कपल का यह वीडियो लोगो को काफी पसंद आ रहा है। महज कुछ ही सेकण्ड्स का यह वीडियो किसी ट्रैन के अंदर का नज़र आ रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला जिस अंदाज में अपने पति से बात करती हुई नजर आती हैं वो देखने लायक है। वो अपने पति को कुछ बता रही हैं और इस बीच बुजुर्ग पुरुष का रिएक्शन भी देखना खूब अच्छा लगता है। जैसे वो पत्नी की बातें सुनने से ज्यादा उनकी मुस्कुराहट देखकर खुशी से चहक गए हैं। जैसे पत्नी को खुश देखकर ही उन्हें पूरी दुनिया मिल गई।
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया। इस वीडियो को काफी लोग देख चुके है। bhutni_ke_memes नाम के यूजर ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे है।
View this post on Instagram
ओल्ड कपल के इस खूबसूरत वीडियो को अन्य सीट पर बैठे किसी यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – कितने प्यार से बातें सुन रहे हैं दादाजी। एक यूजर ने लिखा – सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता। एक कमेंट में कहा गया- वाह क्या वीडियो है।