
दुल्हा और दुल्हन के काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा हैं जिसमे दुल्हा देख नही सकता ओर दुल्हन फिर भी उससे खुशी -खुशी शादी कर रही हैं। आज के समय मे हर इंसान अपने लिए एक परफेक्ट पार्टनर चाहता हैं। हर कोई अपने पार्टनर मे एक साथ सभी गुण चाहते है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। लेकिन इंसान को जब अपना लाइफ पार्टनर मिलता हैं तों उसकी सारी सोच बदल जाती हैं।उसकी खुशी में अपनी खुशी देखना चाहती है और लड़का-लड़की हर कदम साथ चलना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें दूल्हा देख नहीं सकता, दुल्हन ने सच्चे प्यार की दी ऐसी मिसाल की लोग कायल हो गए।
इस वीडियो मे मंडप में बैठी दुल्हन अपने दूल्हे के हाथों से पहले सिंदूर लगवाती है और फिर मंगलसूत्र लेकर खुद को पहनवाती है। वीडियो देखने के बाद समझ आया कि दूल्हा देख नहीं सकता, लेकिन दुल्हन को इस बात का कोई अफसोस नहीं बल्कि उसके चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है। दूल्हा बड़ी ही मासूमियत के साथ अपने सारे रस्म दुल्हन के हाथों से कर रहा है। इस वीडियो का यह दृश्य सच में आंखों में नमी लाने वाला है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर परी सिंघा द्वारा यह वीडियो को पोस्ट किया गया। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। भले ही दूल्हा अपनी आंखों से नहीं देख पा रहा, लेकिन दुल्हन उसे इस बात का बिल्कुल अहसास नहीं होने देना चाहती। ऐसा प्यार लाखों-करोड़ों में शायद ही किसी को मिल पाता है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और 1 लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया।