एक महिला अपने घर में अजीब सी बदबू की वजह से परेशान होकर सोशल मीडिया पर भी बताई अपनी स्टोरी। काफी समय तक तो बदबू का कारण समझ में नहीं आया। जब महिला के पति ने इसका पता लगाया तो सोशल मीडिया यूजर भी इसे जानकर हैरानी जता रहे है।
अगर हमारे घरो में कही बदबू आये तो हमारा घर के उस हिस्से में रहना मुश्किल हो जाता है। और अगर ये बदबू पुरे घर मे से आये तो कोई इंसान कैसे वह रह पाता है यह तो वह खुद ही जानता है। ऐसा ही कुछ यूके में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। महिला के घर मे से इतनी बदबू आ रही थी की रहना ही मुश्किल था। और तो वजह भी नहीं पता चल पा रही थी।
आखिर कुछ समय कोशिश के बाद जब महिला के पति ने वजह पता लगाई तो सब लोग हैरान थे। इतना ही नहीं इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ।
महिला तात्याना ट्रेचशिना के पति ने जब इस बात का पता लगा लिया। तब उसने इस मामले में असल कारण खोजने के लिए यह मामला टिकटोक पर शेयर किया। उसने किचन के सामनों से भरे ड्राअर की एक फोटो शेयर करते हुए लोगों से पूछा कि वे इन सामानों में से बदबू आने की वजह खोजें। ज्यादातर लोगों को वजह समझ नहीं आई लेकिन आखिरकार एक यूजर ने इसकी सही वजह पहचान ली।
तात्याना ट्रेचशिना ने बताया की उसके पति ने ड्राअर की फोटो भेजकर इस बारे में पूछा था। इस फोटो में ड्राअर में रखे कई सैंडविच बैग और किचन की अन्य चीजें दिखाई दे रही हैं। साथ ही इसमें फ्रोजन मीटबॉल का एक पैकेट भी है। यूजर द्वारा सही जवाब देने के बाद तात्याना ने कहा कि मैं हैरान हूं कि फ्रोजन होने के बाद भी उनसे इतनी भयानक बदबू कैसे आ सकती है। इसके बाद कई टिकटॉक यूजर्स ने खाने की चीजों से ऐसी बदबू आने की कई घटनाएं सोशल मीडिया पर शेयर की।