मिस इंडिया यूनिवर्स का आरोप : मुंबई में तलाशने गयी काम, कोल्ड्रिंक में नशा मिलकर बनाया पो*र्न वीडियो।

Former Miss India Universe Pari Paswan

पो*र्नोग्राफी कंटेंट को लेकर देश भर में आज बवाल मचा हुआ है। हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने कई तरह के पो*र्न वीडियो बनाने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आज हम आपको ऐसा ही एक मामला बताने जा रहे है, जिसमे मिस इंडिया यूनिवर्स का आरोप है की उसके साथ भी कुछ गलत मिलाया गया है। 

आज हम आपको मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं परी के बारे में बताने जा रहे है। यह एक मॉडल हैं, जिस वजह से वो मुंबई अपने लिए काम की तलाश करने पहुंची थीं। उस समय उनके साथ मुंबई में कुछ ऐसी घटना हुई जिसके बारे में उन्होंने कहा की – “मैं काम की तलाश में मुंबई गई थी, जहां मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया गया और मेरा पो*र्न वीडियो बनाया गया।”

Pari Paswan Interview

इसके लिए उन्होंने मुंबई पुलिस में शिकायत भी की है। उन्होंने अपने पति के खिलाफ भी दहेज का केस किया है। उनका यह मामला मुंबई में चल रहा है, हाल ही में परी की शिकायत के बाद धनबाद के कतरास थाना की पुलिस ने उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनके द्वारा कहा गया है की उनसे दहेज़ के रूप में 5 लाख रूपए मांगे गए थे।  

परी ने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था, जिसके बाद कतरास के निवासी नीरज से उनकी शादी हुई थी। उनके पति के बड़े भाई और उनकी माँ ने आरोप लगाया है की, वो एक प्रोडक्शन में पो*र्न वीडियो को शूट कर चुकी हैं, जहां अब वो भोले भाले लोगों को फंसाती है। उनका कहना है की, परी अपनी शादी से पहले भी 2 लड़कों की जिंदगी को बर्बाद कर चुकी है। नीरज के भाई का कहना है कि परी की एक 12 साल की बेटी भी है, जहां वो इससे पहले भी दो युवकों से शादी करके उनपर केस कर चुकी है।

Pari Paswan News

इस पूरी घटना पर परी का कहना है की, नीरज के घरवालों द्वारा लगाए गए सारे के सारे आरोप गलत है, लेकिन मेरे वीडियो वायरल होने की बात बिलकुल सही है। उन्होंने बताया है की नीरज के पास मेरे फोटो और वीडियो है, जिनका वह गलत उपयोग कर सकते है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ 16 जुलाई को ससुराल वालों ने मारपीट भी की थी, जिसके बाद उन्होंने इस केस को पुलिस में दर्ज करवाया है और अभी केस चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top