सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो गरीब कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। अभी एक बच्चे की वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसे देखकर आपका भी दिमाग ख़राब हो जायेगा।
अंधविश्वास और अंधश्रद्धा के कई किस्से अपने सुने होंगे। लेकिन ऐसी घटनाये देखकर हमारी रूह तक काँप जाती है। सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर एक लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे लड़का एक कड़ाई में खोलते पानी में बैठा नज़र आ रहा है।
This is 2021 India 🇮🇳 pic.twitter.com/iSE0xDeGgP
— Sandeep Bisht (@iSandeepBisht) September 7, 2021
इस वीडियो को लोग देखकर काफी हैरान है जिसे संदीप बिष्ट नामक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में बच्चा कड़ाई में खोलते पानी में बैठा हाथ जोड़कर मंत्र जाप करता नज़र आ रहा है। कुछ लोगों को यह वीडियो फेक लग रहा है तो कुछ इसे पुराना बता रहे हैं। बात चाहे जो भी हो, लेकिन बच्चे को इतनी तसल्ली से भयानक खौलते पानी में बैठे हुए देखना काफी अजीब लग रहा है। इस वीडियो को अभी तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।