शादी लड़का और लड़की के लिए एक अलग ही अहसास होता है, जिसके लिए वह काफी समय से इंतज़ार कर रहे होते है और ना जाने कौन कौन से ख्याल उनके मन में रहते है। और जब शादी हो जाती है तो सबसे पहले उनके दिमाग में सुहागरात को लेकर सवाल होते है।
आपको बता दे की जरूरी नही है, की शादीशुदा जोड़ा अपनी पहली रात में ही हमबिस्तर हो जाए। अगर आप लोगों के मन में भी यही विचार आतें हैं, तो बता दे की बहुत से युवाओं को अपनी सुहागरात की पहली रात के बारे में सोंच कर घबराहट भी होती है। इसके लिए वह कुछ दिनों का समय भी लेते है उसके लिए कई तरह की तैयारी भी करते है। कई सारी परेशानिया भी उनके साथ होती है। जेसे –
थकान
शादी में सबसे ज्यादा नवयुगल दंपत्ति शादी की बहुत सी रस्मो के कारण थकान में चूर हो जाते है। क्योंकि शादी के बहुत सारे विधि विधान होते हैं, जिन्हें करते-करते वे इतना थक जाते हैं की अपने कमरे में पहुंचते ही वे सोने की तैयारी करते हैं।
शादी के कपड़ों और सामान से निजात पाना
शादी के लिए की गई शोपिंग और उसके बाद वर वधु काफी हैवी परिधान पहन कर रखते है, वे यह कपडे काफी देर तक पहने रहते हैं इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा थकान कपड़ो से भी होती है। लड़की को इस दौरान उन्हें निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगो से मिलना-जुलना
नवयुगल को अपने दोस्तों और चचेरे भाई बहनो के कुछ अनचाहे मज़ाक झेलने पड़ते हैं, वह हर समय शदियों में किसी ना किसी से मिलते है, जिसके कारण भी उन्हें काफी थकन का अनुभव होता है।
हनीमून की तैयारी करना
अगर शादी के अगले ही दिन उन्हें हनीमून पर जाना होता है, तो इसके लिए वह उसी रात को तैयारी करते है जिसमे सभी जरुरी पैकिंग करने में सारी रात बिता देते हैं।
शादी में मिले तोहफे खोलना
शादी में कई तरह के तोहफे दिए जाते है, जिन्हें खोल कर देखने का अलग ही रोमांच होता है। इसलिए कई जोड़े अपने शादी की रात को ही सारे तोहफे मिलकर खोलते है।