देवर भाभी का रिश्ता शादी के बाद सबसे अनोखा रिश्ता माना जाता है। देवर भाभी के बीच में बॉन्डिंग काफी अच्छी होती है। इस रिश्ते में मौज – मस्ती और कभी कभी थोड़ी बहुत नोंक – झौंक भी देखने को मिलती है।
किसी भी शादी के बाद एक लड़की को सबसे प्यारा रिश्ता देवर का ही मिलता है। जिसके साथ वह भाई या दोस्त की तरह सब कुछ शेयर कर सकती है।
अभी भी एक देवर – भाभी का वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। जिसमे दोनों एक रस्म के दौरान एक दूसरे को मारते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो में एक नई दुल्हन ससुराल आती है इसके बाद उसे देवर के साथ एक रस्म करनी होती है। घर के आंगन में जब दुल्हन आती है तो वहां देवर डंडा लेकर खड़ा होता है और फिर दुल्हन के हाथ में भी डंडा पकड़ाया जाता है। देवर और भाभी एक दूसरे को डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे है। हालांकि, जब यह रस्म कर रहे थे तो देवर और भाभी के चेहरे पर मुस्कान भी बनी हुई थी।
View this post on Instagram
देवर – भाभी का यह वीडियो लोगो को खूब हंसा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के योगेश जोशी नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। वीडियो को लोगों ने खूब लाइक किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भाभी के साथ कुछ शानदार लम्हे.”