बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान को हम सभी जानते है सलमान के चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लम्बी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी हैं ऐसे मे फैंस को उनकी पोस्ट का इंतजार रहता हैं। अभी हाल ही मे सलमान खान ने अपने एक वीडियो को इंटरनेट पर शेयर किया हैं जिसे देखकर फैंस को खूब हंसी आ रही हैं।
इस वीडियो में एक्टर अपने फार्म हाउस पर नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने घोड़े को चारा खिलाते भी देखे जा सकते हैं। क्लिप में नजर आ रहा है कि सलमान पहले खुद घोड़े का चारा खाते हैं, इसके बाद वो घोड़े को खिलाते हैं। वीडियो क्लिप का नज़ारा कुछ इस तरह दिख रहा हैं कि मानो ‘टाइगर’ एक्टर को चबा-चबा कर पत्तियां खाते देखा जा रहा है। जिसे देख फैन्स की भी हंसी छूट पड़ी है।
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा सा गया है। सल्लू मियाँ की फैन फॉलोइंग का नतीजा यह हैं कि इस वीडियो को अब तक 64 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर वीडियो और सलमान पर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
जहाँ इतने लोगों ने उनकी इस वीडियो की तारीफे की वही कुछ ऐसे भी लोग है जिन्होंने इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया। सलमान का मजाक बनाते हुए एक यूजर ने लिखा “विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की अफवाह के बाद सलमान खान का हाल।” दूसरे ने लिखा है, “घोड़ा शॉक्ड, सल्लू रॉक्ड।” वहीं एक अन्य ने लिखा है, “भाई-भाभी तो गईं।”
जल्द ही कैटरीना और सलमान फिल्म ‘टाइगर 3’ मे एक साथ नजर आने वाले है।