“तारक मेहता…” में हुई नए किरदार की एंट्री, क्या दयाबेन और बबीता की पूर्ति कर पायेगी?

Tarak Mehta New Fam

तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत का एक लोकप्रिय शो है। इसे आज भारत के हर घर में देखा जाता है, और पसंद किया जाता है। लेकिन कुछ समय से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कुछ समय से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसमें कई किरदारों ने पहले शो छोड़ दिया है। और अब खबर आ रही है की इस शो में दयाबेन की वापसी होगी या नहीं, इसमें शो के मुख्य किरदार बावरी और दयाबेन शो छोड़ कर जा चुके है। वही दूसरी और नटुकाका और बबीताजी भी शूटिंग में नहीं है।

 इस समय एक नई खबर आ रही है, जिसमे सीरियल में नए किरदार की एंट्री हो रही है। सीरियल में तारक मेहता के बॉस के सेक्रेटरी का किरदार जोड़ा गया है। इससे शो में एक और किरदार जुड़ जायेगा। इस समय शो में कम किरदार के कारण TRP में काफी फर्क आया था। जिसके बाद शो मेकर द्वारा यह निर्णय लिया गया है। 

Arshi Bharati Photo

अभी सीरियल में तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा) ऑफिस देर से आते हैं और इसी वजह से उनके बॉस (राकेश बेदी) नाराज हो जाते हैं। इसमें बॉस की सेक्रेटरी को दिखाया गया है। इस किरदार को भूमिका अर्शी भारती निभा रही है, अर्शी भारती का लुक बेहद ग्लैमरस है, जो बबीता को सीरियल में टक्कर दे सकती है।

Arshi Bharati Age

इसके लिए सिलेक्शन होने के लिए दूसरे एक्टर्स की तरह ही ऑडिशन दिया था। हालांकि, हफ्तों बाद उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया और बताया गया कि उन्हें इस भूमिका के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अर्शी ने कहा कि वह इस शो के लिए काफी खुश हैं, जब उन्होंने ऑडिशन दिया, तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका चयन हो जाएगा।

Arshi Bharati

अर्शी ने इसके पहले कृति सेनन के साथ फिल्म ‘पानीपत में नजर आ चुकी है। इस फिल्म में वह कृति की दोस्त की भूमिका में दिखाई दी थी। यह मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। अर्शी अपनी मां सुनीता भारती के साथ अंधेरी, मुंबई में रहती हैं। अर्शी के पिता राजेश भारती एक ज्योतिषी हैं। वह जमशेदपुर के साकची में रहते हैं।

Arshi Bharati Photo

इनके रोल से सभी फेन्स को आशा है की अर्शी का रोल लम्बे समय तक चलेगा। और वह भी इस शो में दूसरे किरदार की तरह ही काम करेगी। लोगो को आशा है की अर्शी अपने किरदार से बबीताजी और दयाबेन की कमी को इस शो में पूरा कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top