आज हम आपको हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे है। यह मामला मुंबई से सटे ठाणे का है, यहाँ एक सक्श की लापरवाही की वजह से उसे अपनी जान से हाथ धोने पड़े। उसने भारी बारिश के चलते अपने घर के पास से ही एक सांप पकड़ा जो शायद बारिश के चलते नया ठिकाना ढूंढ रहा था। उसको पकड़ने के चक्कर में वह उसके साथ खेलने लगा।
खेल खेल में उसने उस सांप को अपने गले में लपेट लिया और यह देख उसके दोस्तों ने भी उसे ऐसा करने से मना नहीं किया। यहाँ तक की उन्होंने उसकी वीडियो बनाना शुरू कर दिया और इसका यह खेल सांप के साथ बहुत देर तक चला। इसके चलते उस सांप ने उसे तीन तीन बार डस लिया लेकिन फिर भी उसने उस सांप को नहीं हटाया और ना ऐसा करने के लिए उसके दोस्तों ने उसे कहा।
ऐसा करने के बाद जो हुआ वह बहुत ही खतरनाक था। इस सक्श की उम्र 28 साल है और यह इस सांप को लपेटकर बाजार में निकल गया और इसकी इस हरकत की वीडियो इसके दोस्त लगातार बना रहे थे, लेकिन उन्होंने उसे ऐसा करने से मना नहीं किया। उस सांप ने उसे तीन बार डस लिया, फिर उस सक्श को बेचैनी होने लगी और उसे जल्दबाजी में सिविल अस्पताल ले जाया गया।
There was a stir when a 10 feet long python snake was found in Charanipada,Mumbra. As soon as the bill is filled with rain water, many snakes get bribed in human settlements while searching for a place to hide.The python snake came out and tried to enter the houses of people here pic.twitter.com/yA3v4mRaqN
— BHARAT GHANDAT (@BHARATGHANDAT2) July 19, 2021
जैसे ही उस सक्श को अस्पताल ले जाया गया, उसे वहाँ मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले को एक्सीडेंटल केस मान कर केस दर्ज किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा है। एक तरफ उसका दोस्त जो वीडियो बना रहा था उसने ना तो उसे सांप के साथ खेलते रोका बल्कि उसके मरने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। आप भी ध्यान रखे और ऐसा खेल कभी ना खेले। बारिश में सांपो के बहार निकलने के केस बहुत मिलते है पर आप अपनी सुरक्षा से रहे।