Viral Video : पति को गर्लफ्रेंड के साथ एक्सरसाइज करते देख भड़की पत्नी, जिम में ही कर दी दोनों की धुनाई

Bhopal pati patni aur woh viral video

भोपाल में एक महिला का एक शख्स और अन्य महिला को पीटने का मामला सामने आया। दिखाई गई वीडियो में महिला जिसकी पिटाई कर रही है वह उसका पति और उसकी सौतन है।

पति, पत्नी और वो के बारे में हमने काफी बार सुना है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का भी देखने को मिला। जहां महिला अपने पति और सौतन को साथ में देखकर आग बबूला हो उठी और फिर जमकर दोनों को पीटा।

MP Bhopal Viral video

मामला कोहेफिजा थाना का बताया जा रहा है। जो वीडियो सामने आया है। वह किसी जिम का मालूम होता है। जहां एक पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिम में वर्कआउट कर रहा होता है, और पत्नी उसे रंगे हाथो पकड़ लेती है। उसके बाद पत्नी अपने पति की गर्लफ्रेंड को चप्पल से पिटती है और फिर उसके बाल पकड़कर उसकी पिटाई करती है। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिम के अंदर ही काफी देर तक यह तमाशा चलता रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी का कोर्ट में दहेज एक्ट और तीन तलाक का केस चल रहा है। पत्नी को शक था कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध है। जिसके बाद से ही वह काफी दिनों से उसका पीछा कर रही थी। जब उसने पति को अन्य महिला के साथ जिम करते देखा तो उसका गुस्सा फूट गया और उसने दोनों के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने पत्नी और गर्लफ्रैंड के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top