आज हम आपके लिए मुंबई महाराष्ट्र से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला लेकर आये है, यहाँ एक महिला काम पर देर से आई तो उसके साथ कुछ ऐसा किया गया जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। यहाँ एक ने महिला एक नाबालिक लड़की के काम पर सेर से आने पर उसके कपड़े उतरवाए और फिर उसके बाद उसकी पिटाई की गई।
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
अब जब घटना सोशल मीडिया पर सामने आयी तो लोग अपना ग़ुस्सा जाहिर कर रहे है और यूज़र्स ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है। यह घटना मुंबई के वर्सोवा इलाके की है और यहाँ नाबालिक लड़की ने घर पहुंचकर अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। उसके बाद लड़की ने पुलिस स्टेशन में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत की।
मामले की जाँच कर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी महिला एक स्ट्रलिंग एक्ट्रेस है और पीड़ित युवती उसके घर में चार महीने से काम कर रही थी। युवती नाबालिक होने के बावजूद उस महिला ने उसे अपने घर में काम पर रख लिया जबकि यह गैरकानूनी है। जब लड़की काम पर आने में लेट हो गयी तो स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने उससे पूछा की वह काम पर देर से क्यों आई।
इसे बाद वह चिल्लाने लगी और जबरन लड़की के कपड़े उतरवा लिए। जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और उसकी फोटो खींची और वीडियो रिकॉर्ड किया। पीड़ित युवती ने बताया की महिला ने उसे अपनी सेंडल से मारा जिसकी वजह से उसे चोट भी लगी। जब घर आकर उसने अपनी बहन को इस घटना के बारे में बताया तब उसका अस्पताल लेजाकर इलाज करवाया गया।