सोशल मीडिया पर आये दिन नई – नई खबरें आती रहती हैं। ऐसे मे बुधवार को एक ऐसी वीडियो वायरल हुई जिसमें दो युवतियाँ सड़क पर आपस मे लडते नजर आ रही हैं। झारखंड के सरायकेला जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे दो युवतियों में आपस में लडा़ई अपने बायफ्रेंड के लिए हुई।
झारखंड के चांडिल बाजार में दोनो लड़कियों के बीच एक लड़के को लेकर मारपीट हुई। जब यह दोनों लड़कियां बाजार में मारपीट पर उतारू हो जाती हैं तो लोगों की भीड़ लग जाती है। दोनों लड़कियों को आपस में लड़ता देख, लोग अपने-अपने फोन में इस घटना को कैद कर लेते हैं।
दोनों के बीच लड़ाई होने का कारण बाजार में एक लड़की दूसरी लड़की को अपने बायफेंड के साथ घुमते देख भड़क जाती हैं। यह घटना बुधवार शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है। सड़क किनारे एक दुकान के सामने दो युवतियां के बीच लात-घूसे चले। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियों को एक अन्य युवक और एक युवती छुड़ाते दिखे। बहुत देर बाद मामले को शांत किया गया।
जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली वह वहां पहुंचे लेकिन इससे पहले ही युवक और युवतियां फरार हो गए।