हर माँ की लिए अपना बच्चा स्पेशल होता है। माँ अपने बच्चे को नौ महीने अपनी कोख में रखती है। उसके लिए सपने संजोती है। और इंतज़ार करती है अपने बच्चे की दुनिया में आने का। लेकिन क्या हो जब माँ को पता चले की उसका बच्चा जन्म के साथ ही 60 साल का दीखता है। उस माँ की दिल का हाल शायद हम शब्दों में बयान नहीं कर पाए। ऐसा ही कुछ हुआ साउथ अफ्रीका में रहने वाली एक 20 वर्षीय महिला के साथ।
महिला की चर्चा का विषयी था उसकी नवजात बेटी जो होते है 60 वर्ष की उम्र की लग रही थी। यह बच्ची एक बीमारी से पीड़ित है जिसके कारण इसकी उम्र इतनी ज्यादा लग रही है। साउथ अफ्रीका की इस महिला का नाम सामने नहीं आया है। कुछ समय पहले उसने एक अजीबोगरीब बच्ची को जन्म दिया। ये बच्ची असल में एक रेयर मेडिकल कंडीशन से पीड़ित है। इसे प्रोगेरिया (Progeria) या Hutchinson-Gilford सिंड्रोम कहते है। इससे पीड़ित शख्स की उम्र कई गुना ज्यादा दिखने लगती है।
इस बच्ची ने 30 अगस्त को साउथ अफ्रीका के ईस्टर्न केप के छोटे से टाउन लिबादे के एक घर में जन्म लिया। 20 साल की इस महिला को 30 अगस्त को अचानक से लेबर पैन शुरू हो गये। समय पर एम्बुलेंस के ना आ पाने की करना महिला की डिलीवरी घर पर ही करवानी पड़ी जिसमे उसने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन जैसे ही बच्ची पैदा हुई, उसे देखकर मां और दाई दोनों डर गए। बच्ची के हाथ अजीब से थे और उसकी पूरी चमड़ी में रिंकल्स थे। उसे देखते ही दाई डर से चीख पड़ी। तुरंत बच्ची और मां को अस्पताल ले जाया गया।
बच्ची को अस्पताल ले जाने के बाद मां को पता चला कि उसकी बेटी को रेयर बीमारी है। वो हिल नहीं सकती और जन्म के बाद वो रो भी नहीं रही थी। बच्ची की दादी ने कहा कि अस्पताल में जो भी बच्ची को देख रहा है, वो हैरान हो जा रहा है। बच्ची को अलग-अलग नाम से बुलाया जा रहा है। कोई उसे बुढ़िया बोल रहा है तो कोई बन्दर का बच्चा। दादी ने कहा कि इन तानों को सुनकर उसका मन लोगों को जेल भेजने का कर रहा है।
बच्ची के जन्म के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि ये काफी रेयर बीमारी है। इसमें लोग बीस साल तक की उम्र तक जी पाते हैं। मायो क्लिनिक के डॉक्टर्स ने बताया कि इसमें बच्चों की उम्र तेजी से बढ़ती है। खासकर शुऊआत के दो साल। इसी समय बच्चे साठ साल तक के दिखने लगते हैं। कई मामलों में बच्चों के अंदर ये बीमारी एक साल तक छिपी रहती है। इसके बाद अचानक ही वो बूढ़े नजर आने लगते हैं।