कई जगह से आज भी हेरान करने वालो घटनाये सामने आती है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली होती है। ऐसी ही एक घटना दुमका से आई है, जहा एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को भीड़ ने निर्वस्त्र कर नं*गा घुमाया है। आइये जानते है, पूरी रिपोर्ट
प्रेमी प्रेमिका से गया था घर पर मिलने
यह घटना दुमका में मजदूरी करने वाली एक महिला की है, जिसकी मित्रता कोल्हड़िया गांव के एक युवक से हो गई। दोनों पहले से शादीशुदा है और लड़का दो बच्चों का पिता है। जब लड़का महिला से मिलने के लिए उसके घर आया था। तब गांव के चार-पांच युवकों ने उन दोनों को पकड़ लिया उसके बाद उनकी पिटाई करने लगे। जिसके बाद गांव के करीब 50-60 लोग जमा हो गए।
इतना ही नही उसके बाद लोगो ने महिला और उस युवक के कपड़े उतरवाए। दोनों को नं*गा कर गांव में घुमाते हुए गांव से बाहर ले गए और इनका विडियो भी बनाया गया है जो की वायरल हो गया। यह घटना सोमवार की शाम दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो इलाके के मयूरनाचा गांव में हुई। यहा पर महिला की ससुराल है, महिला का पति किसी मामले में करीब एक साल से दुमका जेल में बंद है।
इस घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वह तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर महिला और उक्त युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर दुमका मुफस्सिल थाना ले आई। इस मामले में 4 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया है।
डीसी के निर्देश पर पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा गया
इस घटना के बाद दुमका सदर प्रखंड के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा द्वारा महिला को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की गई। वहीं युवक को उसके घर भेज दिया गया। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाई जायेगी।