Janhvi Kapoor ने पैपराजी के सामने लगा दी पापा बोनी कपूर की क्लास, वायरल हो गया Video

Janhvi Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती है। उनके फैन्स उन्हें खूब पसंद करते है। जान्हवी की फिल्म , सोशल मीडिया पोस्ट और उनकी आदओ पर लाखो फैन्स मरते है। उनकी स्पेशलिटी कहो या फिर टैलेंट वह अपने स्पॉटेड वीडियोज (Janhvi Kapoor Spotted Video) से भी लाइमलाइट चुराने में कामयाब हो जाती हैं। ऐसे ही अभी उनका और उनके पापा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

इस वीडियो में जान्हवी ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ ब्लू टाई एंड डाई पैंट पहने लोगो को खूब पसंद आ रही है। साथ ही पापा बोनी कपूर भी व्हाइट कलर के कुर्ता पजामे में स्वैग बिखेरते नज़र आ रहे है।

Janhvi kapoor boni kapoor

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर और उनकी बेटी किसी पार्किंग एरिया में खड़े हुए है। उसी समय उन्हें पैपराजी आकर घेर लेती है। जहा पेपराजी के सामने दोनों काफी अलग – अलग पोज़ देते नज़र आते है। इसी दौरान एक कैमरामैन बोनी कपूर से मास्क हटाने को कहता है, लेकिन जैसे ही वो ऐसा करने वाले होते हैं जान्हवी उन्हें सबके सामने डांट देती हैं। इसके बाद वो पैपराजी की भी क्लास लगाती नजर आती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

बाप – बेटी का ये स्पॉटेड वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। जिसे विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो पर यूजर ने अपनी अलग – अलग प्रतिक्रियाये भी दी। वीडियो को अब तक 4 लाख 46 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘जान्हवी को पापा की केयर करते देख दिल खुश हो गया।’ दूसरे ने एक्ट्रेस को ताना मारते हुए लिखा, ‘हर जगह तो बिना मास्क के घूमती हैं और यहां ज्ञान दे रही हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘जान्हवी ने पहली बार कोई सही बात बोली है।’ इसके अलावा लोग एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते हुए हार्ट वाले इमोजी बनाते पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top