Video : 600 किलो की गाय को केबल से बांधकर पहाड़ के ऊपर उड़ा हेलीकॉप्टर, देखने वाले रह गए हैरान

injured cow airlifted

ज्यादातर हमने देखा है की पहाड़ी इलाकों में सामान को ले जाने के लिए हेलीकाप्टर का इस्तेमाल किया जाना आम बात है, वही सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रह है उसे देख कर आपको हैरानी होगी की कैसे गायो को एयरलिफ्ट की मदद से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है।

Injured cow airlifted by helicopter

यह वीडियो स्विट्जरलैंड के पहाड़ी इलाके क्लाउसनपास का है। यहा हर साल मवेशियों के लिए परेड होती है लेकिन इस साल होने वाली परेड में काफी गाये गंभीर रूप से घायल हो गय। आमतौर पर लोग वहां पर जानवरों के साथ पैदल चलकर पहुंचते हैं, लेकिन ये गाय इतनी दूरी तय करने की हालत में नहीं थी। वहीं जब स्थानीय पशु चिकित्सकों ने भी उसकी जांच की, तो उन्होंने भी तुरंत उसे पशु अस्पताल भेजने की बात कही।

Injured cow airlifted by helicopter video

इन गायो की गंभीर हालत के कारण इन्हे हेलीकाप्टर की मदद से रेस्क्यू करने का फैसला किया गया। कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम ने वह आकर गायो को केबल की मदद से बांधकर निकाला। इसके लिए हैवी कैपेसिटी वाले हेलीकाप्टर का उपयोग किया गया। उस दौरान बहुत से लोगों ने वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ देर की उड़ान के बाद गाय को सुरक्षित तरीके से नीचे पहुंचा दिया गया।

Injured cow airlifted by helicopter video (1)

स्विज़रलैंड के एक किसान जोनास अर्नोल्ड ने बताया की हेलीकाप्टर की मदद से सभी चरगाहों तक आसानी से पंहुचा जासकता था इसलिए इसका उपयोग किया गया। वही एक कारण यह भी था की जब गाये घायल होजाती है तो उनका पैदल नीचे पहाड़ से आना मुश्किल मन जाता है। उन्होंने कहा कि अगर गाय बोल सकती तो मैं उससे पूछता कि उड़ान कैसी रही। अर्नोल्ड के मुताबिक ये केवल एक छोटी शांत उड़ान थी। उन्होंने उड़ान भरने वाली गाय और अन्य गायों में कोई अंतर नहीं देखा।

अर्नोल्ड ने बताया की क्लाउसनपास में घायल गायों को एयरलिफ्ट की मदद से निचे लाया गया। जो गाये सुरक्षित है वह अपना रास्ता खुद बनाकर आगे आल्प्स के एक गांव उर्नरबोडेन गांव में जाएगी वह भी वार्षिक परेड आयोजित होने वाली है।

सोशल मीडिया पर गायो का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। लाखो लोग इस वीडियो को व्यू कर चुके है। यहाँ वीडियो काफी हैरान करने वाला है क्योकि गायो का वजन काफी ज्यादा है ,एक गाय का वजन 1300 पाउंड यानि 600 किलोग्राम के आसपास होता है। एक शख्स ने मजाक में लिखा कि गाय को चांद के ऊपर होना चाहिए, जबकि दूसरे शख्स ने कमेंट किया कि ये एक रोमांचक वीडियो है। गाय को भी इसमें मजा आएगा। मैं उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, ताकि वो फिर से दौड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top