हम आपको आज एक अजीब घटना बताने जा रहे है, जो आपको अजीब लगेगी। हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है। जहा के लोग अंडरवियर को पहनने की जगह उसे जमींन में गाड़ रहे है।जाहिर है आपके मन में कई सवाल उठेंगे जिनके जवाब आप खुद ही खोजने की कोशिश करेंगे। लेकिन हम आपको इसके पीछे के कारण को आपको बतायेगे।
अगर हम आपको बताये की यह सब किसी प्रोजेक्ट के लिए किया जा रहा है, तो आपकी दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है। यह मामला स्विट्जरलैंड का है, जहा के लोग ऐसा कर रहे है। वहां खेत मालिक मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के लिए सफेद अंडरवियर गाड़ रहे हैं।
राज्य अनुसंधान संस्थान एग्रोस्कोप अध्ययन में शामिल स्वयंसेवकों को दफनाने के लिए दो सफेद सूती अंडरवियर भेज रहा है। इन अंडरवियर की बाद में जांच की जाएगी कि रोगाणुओं ने कपड़े को कितना नष्ट किया है। इससे उनके खेत की उर्वरक क्षमता का पता लगाया जाएगा। कुछ महीने बाद ज्यूरिख विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों इन अंडरवियर की तस्वीरें खीचेंगे और उसकी जांच करेंगे। अंडरवियर में कौन से रोगाणु खा रहे हैं, यह पता लगाने के लिए शोधकर्ता डीएनए के निशान के लिए आसपास की मिट्टी की भी जांच करेंगे।
इस तरह के कार्य को करने के मुख्य उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता का संकेतक है। अंडरवीयर घास के मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे दब जाएंगे। इस प्रयोग के तहत पहली बार किसी अंडरवियर को मिट्टी से निकालकर उसकी फोटो खींची जाएगी। और उस पर अध्यन किया जाएगा। इन कपड़ो को एक महीने बाद निकाला जाएगा और उसका डिजिटल विश्लेषण किया जाएगा।
यह तरीका कितना कारगर साबित होगा यह तो इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद ही पता चलेगा।