आज हम आपको बड़ी ही हैरानी वाली खबर बताने जा रहे है, एक लड़की ने जब अपना DNA Test करवाया तो वह बड़ी हैरान रह गयी क्योकि डीएनए टेस्ट के बाद उसे पता चला की उसके 50 सीक्रेट भाई बहन है और इन भाई बहनो के बारे में उसको पहले कोई जानकारी नहीं थी। अब जब उसे यह पता चला तो उसे भविष्य की एक अजीब आशंका का डर सता रहा है।
टिकटोक के एक यूज़र ने यह वीडियो शेयर करते हुए बड़ा ही हैरान करने वाला खुलासा किया है, इस वीडियो में यह बताया गया है की 2018 में उसे अपने पूर्वजो के बारे में पता लगाने के लिए अपना डीएनए टेस्ट करवाया, डीएनए टेस्ट के बाद उसे पता चला कि वह इतालवी नहीं है जिसके बाद एक महिला ने मैसेज कर उसके बारे में जानकारी मांगी।
इसकी वजह यह थी क्योकि महिला की बेटी का भी डीएनए इस लड़की से मेल खा रहा था। आपको बता दे की असल में इस लड़की का जन्म स्पर्म डोनर के जरिये हुआ था। उस लड़की की माँ ने जन्म देने के लिए स्पर्म डोनर का इस्तमाल किया था ताकि उनका खुद का बच्चा हो सके लेकिन लड़की को अपने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
जब लड़की डीएनए टेस्ट करवाने के बाद महिलाओं की खोज में निकली, जिन्होंने सेम स्पर्म डोनर का सहारा लिया था और उसके बाद अपने भाई बहनो को ढूंढने के लिए उसने फेसबुक ग्रुप बनाया। इस ग्रुप को बनाने के बाद करीब 50 सीक्रेट भाई बहन उसके सम्पर्क में आये जो एक ही स्पर्म डोनर से पैदा हुए। लड़की का कहना है की ये संख्या और भी बढ़ सकती है और उसे डर है की आने वाले समय में वह जिसे डेट कर रही है वह भी उसका भइआ न निकले।