हमारे देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन कुछ लोग फिर भी इस तरह के अपराध करने से बाज नही आते है। ताजा जानकारी के अनुसार चाइल्ड पो-र्नोग्राफी से केरल के तार जुड़े हुए है, इस मामले का खुलासा साइबर अपराध टीम ने किया है।
गिरिडीह के तार चाइल्ड पो-र्नग्राफी से जुडे पाए गये है। आपको बता दे की गिरिडीह के एक युवक का नाम इस मामले में सामने आया है | इसको लेकर वहा के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गिरिडीह पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार देर शाम रांची में भी दबिश दी है।
इस मामले में गिरिडीह पुलिस जांच कर रही है, जिसमे उन्हें महत्वपूर्ण लीड मिली है। संभवतः शनिवार तक इस मामले में गिरिडीह पुलिस पर्दा भी उठा सकती है और आरोपी की गिरफ्तारी भी कर सकती है। इसमे शामिल युवक एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा है, जिसमें केरल, झारखंड के साथ कई राज्यों के बच्चों का पो-र्न वीडियो भरा था। इसमे ग्रुप का एडमिन गिरिडीह के देवरी का एक व्यक्ति था, जबकि इस ग्रुप के सदस्य अलग-अलग राज्यों के थे।
केरल पुलिस की छानबीन में यह सामने आया है की देवरी का एक युवक इस ग्रुप का एडमिन है और इसके तार कई अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए पाए गये है। जब केरल पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की तो युवक भाग निकला। इसके बाद आरोपी युवक की खोज शुरू की गई, युवक के घर पर भी छापेमारी की गई लेकिन वह मिला नहीं है।
खुफिया जानकारी के बाद शुक्रवार की देर शाम को गिरिडीह पुलिस की टीम रांची पहुंची, यहां पर पुलिस को सफलता मिली है। इसके पहले भी कई मामले इस तरह के पुलिस के पास आये है, इन सभी मामलो को देखकर पुलिस छानबीन कर रही है।