Viral Video : मंडप में देखता रह गया दूल्हा, दुल्हन ने सबके सामने इस लड़के को पहना दिया हार

Wedding Viral video

शादी के काफ़ी सारे वीडियोस इंटरनेट पर देखने को मिलते है। इन वीडियो में डांस मस्ती मजाक सब होता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है तो कुछ वीडियो को देखकर हम भावुक हो जाते हैं। लेकिन अभी वायरल यह वीडियो कुछ अलग ही है जिसे देखकर आपको भी हैरानी होगी एक दुल्हन शादी के दौरान पास खड़े एक शख्स के गले में हार डाल देती है।

Wedding Video

वीडियो शादी के दौरान होने वाली किसी रस्म से जुड़ा है। इस वीडियो में मंडप पर दूल्हा – दुल्हन और काफी लोग भी है। जब शादी की सारी रस्मे ख़त्म हो जाती है। तब दुल्हन पास खड़े एक शख्स के गले में हार डालती है। इसमें देखा जा सकता है कि पंडित जी विवाह से जुड़ी सामग्री उठा रहे हैं। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं और पास में एक लड़की व लड़का भी खड़े हैं। तभी दुल्हन लड़की से हार लेकर लड़के के गले में डाल देती है।

महज कुछ सेकण्ड्स के इस वीडियो को सेकड़ो बार देखा जा चूका है और इस पर यूजर ने अपनी अलग – अलग प्रतिक्रियाएं भी दी। एक यूजर ने लिखा – “ये क्या है? क्या हो रहा है?” एक कमेंट में कहा गया – “एक के साथ एक फ्री।” एक यूजर ने लिखा- “क्या लड़की दो लड़कों के साथ विवाह कर रही है?” वहीं एक यूजर ने बताया कि “शादी के वक्त ये एक रस्म होती है। बहन अपने भाई को फेरों के समय हार पहनाती है। लोगों को किसी भी बात में मजाक दिखाई दे जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top