दूल्हा दुल्हन के काफी वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते है अभी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक ऐसा दूल्हा दुल्हन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे दुल्हन को डांस करते देख दूल्हा भी झूमने लग जाता है। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
शादी के माहौल में दूल्हा- दुल्हन का भी मन होता है की वह भी इस ख़ुशी के मोके पर अपनी ख़ुशी जाहिर करके नाचे लेकिन आमतौर पर दूल्हा दुल्हन को कोई नाचने को नहीं कहता तब तक वह नहीं नाचते। क्योकि उस समय वे प्वाइंट ऑफ अट्रैक्शन होते हैं तो इस वजह से ऐसा फैसला लेने से पहले परिवार के किसी सदस्य या दोस्त द्वारा फोर्स किए जाने पर ही नाचना पसंद करते हैं, लेकिन जब उन्हें डांस फ्लोर पर आने का मौका मिल जाता है तो इसे बिल्कुल भी गंवाना नहीं चाहते।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा रहा है डांस फ्लोर पर दूल्हा दुल्हन एक पंजाबी मशहूर सांग ‘लहंगा ले दे महंगा जा मर जानिया’ पर नाचते नज़र आ रहे है दुल्हन को शानदार अंदाज में डांस करते हुए देखकर दूल्हा भी झूम उठता है और कमर मटकाने लगता है। इस जोड़ी को देखने के बाद घरवाले बेहद भावुक हो जाते है और घर की एक महिला सदस्य ने उनपर पैसे भी लुटाए।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। दीप्ती राजपूत नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बेस्ट डेट 17 जुलाई 2021’. इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी फीलिंग्स प्रकट की है।