सोशल मीडिया पर देवर – भाभी के काफी प्यारे वीडियोस (Devar Bhabhi Video) देखने को मिलते है। लेकिन अभी वायरल यह वीडियो लोगो को काफी पसंद आ रहा है। जिसमे शादी के बाद जैसे ही दुल्हन अपने ससुराल आई तो देवर डंडे से उसकी पिटाई करने लगा।
किसी भी देवर – भाभी का रिश्ता बड़ा प्यार होता है, जहां मस्ती मजाक के साथ कभी – कभी खट्टी मीठी नोक झोंक भी देखने को मिलती है। अभी वायरल यह वीडियो शादी के बाद का है। ज्यादातर शादियों में देखा जाता है की शादी के बाद दुल्हन जब घर आती है तो घर में सब लोग उसका स्वागत अच्छे से करते है। क्योंकि उनके आने से घर में खुशियां दोगुनी हो जाती है। लेकिन ऐसे में कुछ जगहो पर इतनी अजीब रस्मे होती है जिसे देखकर हमे हैरानी भी होती है। अभी इस वीडियो में देवर अपनी नयी नवेली भाभी का घर आने पर डंडे से स्वागत करता नज़र आ रहा है।
इस रिवाज़ के अनुसार, जब दुल्हन अपने ससुराल आती है तो देवर और भाभी के बीच हल्के डंडे से एक-दूसरी की पिटाई करनी पड़ती है। हालांकि, मजाक-मजाक में कई बार लोग जोर-जोर से मारने लगते हैं। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में देखने को मिला जब शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तो देवर के साथ ये रस्म निभाने लगी। हंसी-मजाक में देवर अपनी भाभी को जोर-जोर से मारने लगा तो वहां खड़ी दूल्हे की मां उसे रोक देती है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जान्वी डॉल नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शादी की इस प्यारी सी रस्म का क्या नाम है?’ इस पर यूजर कमेंट में अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर कर रहे है।