देवर- भाभी के काफी वीडियोस सोशल मीडिया पर देखने को मिलते है। अभी वायरल इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में देख सकते है की कैसे देवर, भाभी की गोद में आकर बैठ जाता है।
एक शादी के बाद देवर – भाभी का रिश्ता सबसे खास होता है। शादी करके आई नयी दुल्हन को देवर के रूप में एक बेटा, भाई और अच्छा दोस्त मिल जाता है। लेकिन कभी – कभी इस रिश्तें में मौज मस्ती के साथ नोंक -झोक भी देखने को मिलती है। ससुराल में नई नवेली भाभी के साथ देवर हंसी-मजाक करना बिल्कुल भी नहीं भूलते।
भाभी को बिस्तर पर बैठे देख देवर ने किया ऐसा
अभी वायरल इस वीडियो में भी एक देवर – भाभी को ऐसे देखा जा सकता है। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल में आकर अपने कमरे में बैठी हुई होती है। इस दौरान दुल्हन के साथ दूल्हा भी बिस्तर पर बैठा हुआ होता है। तभी अचानक से देवर आ जाता है और बिस्तर पर बैठी भाभी के गोद में जाकर बैठ जाता है। यह देखकर दूल्हा थोड़ा हैरान हो जाता है।
यह सब एक रस्म के दौरान होता है। जहा शादियों में ऐसा रिवाज है कि ससुराल आई भाभी के गोद में जाकर देवर बैठ जाता है और फिर शगुन मिलने पर ही हटता है।
View this post on Instagram
यह वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर फैशन क्लब पूजा 11 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है कि ये एक ही जगह है जहां लड़का पैसा लेता है.” इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।