बॉलीवुड की एक सुपर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। दीपिका अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुडी तस्वीरें भी अपने फेन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी क्रम में दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसे लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।
दीपिका ने एक सुबह उठने के बाद जो देखा उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने अपने कैमरे से रणवीर की एक क्यूट सी फोटो शेयर की जिसमे वे अपनी आंखों को अपनी स्वेटशर्ट की हुडी से ढंके हुए है। इस फोटो में रणबीर का यह अंदाज़ फेन्स को काफी पसंद आ रहा है।
दीपिका की शेयर की गयी इस तस्वीर पर रणवीर क्यों ज्यादा अटेंशन मिल रहा रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है “सुबह उठने के बाद मुझे दिखाई पड़ा ये नजारा।”
View this post on Instagram
दीपिका की शेयर की गयी इस पिक्चर को कुछ ही घंटे में 10 लाख से ज्यादा लिकर मिल चुके है। लेकिन इन सभी में सबसे क्यूट है वो कॉमेंट जो एक्टर रणवीर सिंह ने इस पोस्ट पर किया है।रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी की इस पोस्ट पर लिखा- “बेबी क्या यार…” एक्टर के इस कॉमेंट पर लोगों ने कई हंसने वाले इमोजी बनाए है।