अफगानिस्तान की स्थति से हम सभी वाकिफ है, हम जानते है की किस तरह से तालिबानी लोगो को अपनी क्रूरता का शिकार बना रहा है। हम आपको एक महिला के बारे में बता रहे है, जिसने एक इंटरव्यू के दौरान वहा के हालत को बताया है। भारत आई एक महिला ने News18 के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि तालिबानी शवों के साथ भी S*x करते हैं, यह बात आपको सच नहीं लग रही है, लेकिन यह बात सच है। इसका खुलासा करने वाली अफगानी महिला मुस्कान पुलिस फोर्स में काम करती थीं, उन्होंने इसके बारे में बताया है।
मुस्कान काबुल में तैनात थीं, लेकिन तालिबान के खौफ से उन्हें देश छोड़ना पड़ा वह 2018 में ही अफगानिस्तान छोड़कर आ गयी थी। वह फिलहाल तालिबानी के डर से भारत आई है और नई दिल्ली में रह रही है। उन्होंने खुलासा किया कि तालिबानी या तो महिलाओं को उठा कर ले जाते थे या फिर उसे गोली मार देते थे। वह डायरेक्टली शूट करते थे। उनके द्वारा वह कुछ भी कर सकते है। मुस्कान ने बताया कि तालिबानी ने कल ही एक महिला को उठाया था। उनके मुताबिक, तालिबानी को हर परिवार से महिलाएँ चाहिए। इसके साथ ही वह छोटी लड़कियों को भी उठाकर ले जाते है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया की “वे शवों का भी बलात्कार करते हैं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति जिंदा है या नहीं… क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?” तालिबानी के अनुसार कोई महिला सरकार के लिए पुलिस फोर्स में काम करेगी तो उसका यही हाल होगा, 2018 में भारत आई एक अन्य महिला ने कहा कि उसके पिता की तालिबानियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, क्योंकि वह पुलिस के लिए काम करते थे।
इसके साथ ही उन्होंने बताया की उसके चाचा को भी गोली मार दी गई, थी क्योंकि वह अफगान सेना में एक डॉक्टर के रूप में काम करते थे। वह किसी को भी अफगानिस्तान में सरकार के साथ काम नहीं करने देते है।