आज हम आपको बताने जा रहे है की ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर ड्रग्स की जब्ती के केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अर्यान खान के साथ मुनमुन धमेचा भी गिरफ्तार हुई थी। कहा जा रहा है की अब इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में बताया जा रहा है की क्रूज से पकड़ी गयी आरोपी मुनमुन धमेचा किस तरह से सेनेटरी पैड में ड्रग्स छुपा कर ले गयी थी। NCB ने बताया है की यह वीडियो मुनमुन के कमरे का सिजरिंग का वीडियो है जो क्रूज में सर्चिंग के दौरान बनाया गया है।
One of the women accused in the drugs-on-cruise case had carried drugs to the ship off Mumbai coast by concealing it in a sanitary napkin: NCB
— ANI (@ANI) October 9, 2021
यह वीडियो 28 सेकंड का है और इस वीडियो में दिखाया जा रहा है की सेनेटरी पैड के अंदर कागज की पुड़िया में ड्रग्स छुपाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुनमुन अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। मुनमुन एक मॉडल है और एक बिज़नेस फैमिली से तालुक रखती है।
#AryanKhanDrugCase Drugs being recovered from sanitary pad from ship room of accused munmun
(Exclusive footage) #DrugsParty pic.twitter.com/V2gcZktVLT— gyanendra shukla (@gyanu999) October 9, 2021
मुनमुन मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली है पर लम्बे समय से वह दिल्ली में रह रही है। अब मध्यप्रदेश में न वो रहती है न उसके घर वाले रहते है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी पार्टी करती हुई फोटोज शेयर कर रखी है। कुछ कुछ फोटोज में सेलिब्रिटी भी उनके साथ नजर आ रहे है।
View this post on Instagram