सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड – बॉयफ्रेंड से जुड़े काफी सारे वीडियोस आते रहते है। कुछ इमोशनल होते है तो कुछ ऐसे होते है जो हमे बहुत हंसाते है। अभी वायरल यह वीडियो एक प्रेमी कपल का नज़र आ रहा है। जिसमे दोनों पार्क में बैठे नज़र आ रहे है।
वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जिसको देखकर आपको भी हंसी आ जायेगी। यह दोनों गर्लफ्रेंड – बॉयफ्रेंड जब आपस में बात कर रहे होते है। तो एक और लड़का उसी समय वहा आता है। उसके हाथ में रुपए हैं। वह इस प्रेमी जोड़े से बात करने लगता है। और उन्हें बताता है की वो एक सर्वे कर रहा है।
लड़के को दिया 20 हज़ार का ऑफर
इस सर्वे के दौरान वह दोनों से पूछता है कि क्या दोनों प्रेमी-प्रेमिका है। इसका जवाब दोनों हां में देते है तो वह लड़का तुरंत बॉयफ्रेंड को एक टास्क करने के लिए मनाता है और बदले में हजारों रुपए देने की पेशकश कर देता है। बॉयफ्रेंड के हां करने पर लड़का उससे कहता है कि वो अपने प्रेमिका को छोड़ दे तो उसे हजारों रुपए देगा। लड़का किसी फिल्मी हीरो की तरह तुरंत इनकार कर देता है। वीडियो में यह देखकर लगता है कि दोनों का प्यार कितना सच्चा है।
लड़की को ऑफर मिलते ही लड़की ने किया ऐसा
लेकिन हंसी तो लड़की के जवाब सुनने पर आती है जब वह लड़का उस गर्लफ्रेंड (लड़की) से भी सवाल करते है। और उसके हाथ में बीस हजार रुपया देकर उसे भी वही ऑफर देता है तो शुरू में लगता है कि अपने बॉयफ्रेंड की तरह लड़की भी इससे मना कर देगी, मगर ऐसा कुछ नहीं होता। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने के लिए तुरंत हां कर दिया। इस दौरान बॉयफ्रेंड का रिएक्शन देखना बड़ा मजेदार लगता है।
View this post on Instagram
वो नाराजगी में पूछता है कि सिर्फ बीस हजार रुपए के लिए वो ब्रेकअप कर रही है? दोनों सालों से रिलेशनशिप में हैं। लड़की कहती है कि वो इसकी चॉइस है। वो बीस हजार रुपए लेकर अपने बॉयफ्रेंड को छोड़कर चली गई। बॉयफ्रेंड पार्क में बेंच पर मुंह लटकाए बैठा रहा।
सोशल मीडिया यूजर्स इसे पहले से लिखी स्क्रिप्ट भी बता रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा – अच्छी स्क्रिप्ट है। एक कमेंट में कहा गया – वाह क्या बात है, बहुत बढ़िया किया। वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर bhutni_ke_memes नाम के यूजर ने अपने पेज पर भी शेयर किया है।