चीन की एक लड़की ने किया ऐसा कारनामा जिसे सुनकर आप भी हो जायेगे हैरान। एक ही समय में बनाये 20 बॉयफ्रेंड और फिर सबसे मांगे iPhone.
आज कल हर किसी के बड़े – बड़े सपने होते है लेकिन इन सपनो को शार्टकट के साथ पूरा करना भी गलत है। ऐसे ही चीन की एक लड़की ने अपने शौक पुरे करने के लिए शार्ट कट का सहारा लिया। जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जायेगे।
चीन की एक लड़की जिसका नाम है शाओली। शाओली ने शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए पहले ऑनलाइन डेटिंग के माध्यम से 20 बॉयफ्रेंड बनाए और फिर उन्हें अपनी बातों में उलझाकर iPhone 7 झटक लिए बाद में इन फोन को बेचकर एक शानदार घर खरीद लिया।
शाओली ने चाइना में चलने वाले किसी वेबसाइट वीबो पर 20 लड़कों को अपना बॉयफ्रेंड बनाकर जाल मे फंसाया। इन लड़कों के साथ मीठी – मीठी बातें करती थीं इसके बाद सभी से गिफ्ट के तौर पर iPhone 7 की मांग की।
इस लड़की से बात करने वाले लड़के इसके प्यार ने इतने पागल होते की उसकी मांग पूरी करते हुए iPhone गिफ्ट कर दिए फिर शाओली ने शू बाओ नामक वेबसाइट पर जाकर इन iPhone को बेच दिया। जिसके एवज में उसे 120,000 युआन (लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये) मिले इसके बाद इन पैसों से इस लड़की ने अपने लिए एक घर बुक करा दिया।
लड़की के इस हरकत की बात जब सामने आयी तब उसकी ही सहेली ने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया। शाओली की फ्रेंड ने अपने ब्लॉग में लिखा कि शाओली एक गरीब परिवार से है। उसके पिता एक प्रवासी मजदूर हैं। उसके पास रहने को घर नहीं था। इसलिए शाओली ने घर खरीदने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला।
सोशल मीडिया पर शाओली की इस हरकत की आलोचना भी हो रही है। तो कुछ लड़कियां शाओली से एक समय 20 बॉयफ्रेंड फंसाने के टिप्स भी मांग रही हैं।