Viral Video : शादी के मंडप तक ट्रैक्टर चलाकर पहुंची दुल्हन, की धमाकेदार एंट्री!

BRide entry through tractor

अक्सर लोग शादियों को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयोग करते है, वह अपनी शादी को  जीवन भर याद रखने के लिए शादी के हर मूवमेंट को सबसे हटके अलग ही अंदाज में करने की सोचते हैं।ऐसा एक वीडियो बैतूल की अनोखी शादी का देखने को मिला, अनोखी इसलिए कहा क्योंकि इसमें दुल्हन का अंदाज़ काफी धांसू है, शादी के मंडप में दुल्हन ट्रैक्टर लेकर पहुंची। यह शादी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के साईं खेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा में हुई। यह शादी का वीडियो अब चर्चा का विषय है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कार और डोली का ट्रेंड हुआ पुराना

बैतूल जिले की साईं खेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी वासु कवड़कार की शादी मुलताई निवासी किसान की बेटी भारती तागडे से तय हुई थी। जब वासु बारात लेकर मंडप में अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहे थे, तो दुल्हन भारती ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची। यह देख कर दूल्हे के साथ साथ सारे बाराती हैरान हो गए। ट्रैक्टर से एंट्री लेने की चर्चा भारती ने अपने होने वाले पति वासु से भी की थी।

जिसमें बासु ने भी इस बात को लेकर हामी भरी थी। जिसके भारती मंडप में ट्रैक्टर लेकर पहुंच गई। दुल्हन की रिश्तेदार सारिका बोडखे ने बताया दुल्हन की मंडप में ट्रैक्टर से एंट्री सबको काफी पसंद आई है। यह एकदम नए प्रकार की एंट्री थी जिसको लेकर सभी में काफी उत्साह देखा गया।

दुल्हन की Grand Entry

फूलों से सजा हुआ ट्रैक्टर चलाते हुए दुल्हन जब शादी के मंडप में पहुंची।तो सभी की नजर उधर ही थी, दुल्हन ड्राइवर की कुर्सी पर बैठी हुई थी, और उसके अगल बगल की सीट पर उसके भाई बैठे हुए थे।दुल्हन ने लाल जोड़े में ट्रैक्टर चलाते हुए एंट्री ली तो वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई, दुल्हन ने बताया कि किसान की बेटी हूं। इसके बाद किसान की बहू बनने जा रही हूं।

इसलिए ट्रैक्टर चलाकर एंट्री ली। भारती ने बताया की शादी एक बार होती है, ऐसे में मंडप में दुल्हन की एंट्री का ये यूनिक आईडिया शादी जोड़ने के बाद से ही सोच रही थी। ग्रामीण क्षेत्र में टैक्टर आसानी से मिल जाता है और उसे ट्रैक्टर चलाना भी आता है, इसलिए वह मंडप में एंट्री ट्रेक्टर से ही लेगी। उसका यह अंदाज लोगो को काफी यूनिक लगा। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हे और दबंग दुल्हन की काफी तारीफ भी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top