शादी में दुल्हन को पीठ पर बैठाकर अजीबोगरीब डांस करने लगा दूल्हा, फिर हुआ ऐसा ‘भयंकर’ हादसा

Bride groom grand entry funny video

दूल्हा – दुल्हन के काफी वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते है। अभी वायरल इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने मेहमानों के सामने डांस करते हुए गिर जाते हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दूल्हा – दुल्हन के बहुत ही अजीबो गरीब वीडियोस दिखाई देते है। कुछ तो ऐसे भी लोग होते है जो अपनी शादी में एक्स्ट्रा दिखने के चक्कर में ऐसी हरकत कर बैठते है की उनका काफी मजाक बनाया जाता है। अभी वायरल इस वीडियो में भी इन विदेशी दूल्हा – दुल्हन को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है लोग इन पर हंसने लगते है।

Bride groom funny viral video

दूल्हा और दुल्हन अपने मेहमानों के सामने ग्रैंड एंट्री लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह एंट्री उनके लिए एक मजाक बन जाएगा। इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हा और दुल्हन अपने मेहमानों के सामने डांस फ्लोर पर जैसे ही एंट्री लेते हैं तो लोग उन्हें देखने लगते है।

दुल्हन पहले उछल – उछल कर डांस कर रही होती है और छलांग लगाकर अपने दूल्हे के पीठ पर बैठ जाती है। दूल्हा भी बेहद भी उत्साहित दिखाई दे रहा होता है। दूल्हा जैसे ही दुल्हन को पीठ पर बैठाकर डांस करने लगता है तो उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और कुछ ही सेकंड में वह डांस फ्लोर के बाहर जाकर मुंह के बल गिर पड़ता है।

शादी में आये लोग उन दोनों पर जोर जोर से हंसने लगते है। इस वक्त दूल्हा-दुल्हन शर्मिंदा तो हुए लेकिन उन्होंने किसी को पता नहीं चलने दिया और तुरंत खड़े होकर दोनों ही हंसते हुए डांस करने लगे। वीडियो बनाने वाली एक महिला शख्स भी इस वीडियो को रिकॉर्ड करते वक्त हंस रही थी।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सरप्राइज लव स्टोरीज नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया, जबकि सैकड़ों यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top