सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियोस (Bride Groom Funny Video) देखने को मिलते है। लेकिन कुछ वीडियोस ऐसे होते है जो हमे बहुत हँसाते है। अभी वायरल हुआ यह वीडियो शादी की एक रस्म वरमाला से सम्बंधित है।
शादी की रस्मो के बीच वरमाला के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े है। मगर इस समय ऐसा कुछ होता है की देखकर आपको खूब हंसी आएगी। जैसे ही दुल्हन, दूल्हे के गले में वरमाला डालने जाती है तो दूल्हे के दोस्त दूल्हे को कंधों पर उठा लेते है। तभी एक अन्य शख्स ने भी दुल्हन को कंधे पर उठा लिया और दुल्हन को वरमाला उसके गले में डालने के लिए कहा।
View this post on Instagram
जैसे ही दुल्हन ने दुल्हे के गले में वरमाला डालने की कोशिश की दोस्तों ने दूल्हे और ऊपर उठा लिया। वीडियो में यह सब दृश्य देखना सबसे मजेदार लगता है। हालांकि कुछ देर बार दूल्हा मान गया और उसने अपना सिर नीचे कर दुल्हन को वरमाला पहनाने का संकेत दिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। वीडियो को सेकड़ो बार देखा जा चूका है और इस पर हजारो लाइक्स मिल चुके है।