डांस और संगीत के बिना शादी का मजा अधूरा माना जाता है। सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो खूब धमाल मचाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हुआ है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हे। एक मजेदार डांस परफॉर्मेंस लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो है, जिसमें बाप-बेटी का एंटरटेनिंग डांस वीडियो है। वीडियो में दुल्हन और उसके पिता ने लोगों का दिल जीत लिया। मैशअप सॉंग पर जबरदस्त डांस किया।
दुल्हन ने किया गजब का डांस
दुल्हन और उसके पिता ने ‘ओ साकी साकी रे’ गाने पर किया जबरस्त डांस, देखें वीडियो। वायरल होने वाले इस वीडियो में दुल्हन ने ऑफ व्हाइट और एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा पहना हुआ है, जबकि उसके पिता ने ब्लैक कलर का टक्सीडो पहन रखा है। दुल्हन का लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।
दुल्हन ने अपने पिता के साथ डांस परफॉर्मेंस की, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। सबसे शानदार मोमेंट तब आता है, जब मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का गाना बजना शुरू होता है। ‘साकी-साकी’ (Saki Saki) गाने पर न सिर्फ दुल्हन बल्कि उसके पापा ने जमकर डांस किया. इतना ही नहीं, दोनों ने ही नोरा फतेही का सिग्नेचर स्टेप भी किया।
बेटी की शादी में पिता भी झूम उठे
इस डांस को देखकर दुनियाभर के लोगों ने जमकर तारीफ की. दुल्हन के साथ, दुल्हन के पिता ने भी अपनी बेटी के साथ जमकर डांस किया वही उसके पिता की डांस स्टेपदेख लोग उनके फैन हो गए। डांस की सबसे शानदार स्टेप वह थी। जिसमें दोनों जमीन परअपने हाथी कोउल्टा रखकर के साकी साकी सॉन्ग की स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर anishakula नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नोरा फतेही, आपकी जगह डांस करने के लिए ये (दुल्हन के पिता) आने वाले हैं.’ इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी काफी सारी कॉमेंट्स की है।