आप सभी जानते है की कई देशो में देखने को मिलता है की लड़को के मुकाबले लड़कियों की संख्या कम है, जिस वजह से लिंगानुपात भी कम है। पर इसके विपरीत कई देशो में लड़कियों की तो भीड़ है लेकिन लड़को की कमी आ रही है और ऐसी लड़कियों के पास लड़को के साथ शादी करने के लिए ऑफर भी नहीं आ रहे।
आपको बता दे की ब्राजील के नोइवा दो कोरडेएरो एक कस्बा है जहाँ पर लड़कियां कुवारी रह जाती है और लड़को से शादी करने के लिए तरसती है और लड़को की संख्या लड़कियों के मुकाबले बहुत कम है। यहाँ पर ज्यादातर 20 से 30 साल की कुंवारी लड़कियां है और कुल 600 की आबादी में यहाँ लड़कियां है जिनमे से 300 लड़कियां शादी के लिए लड़का नहीं ढूंढ पाती है।
दरअसल यहाँ के गाँव की लड़कियों की यह शर्त रहती है की जो भी उनसे शादी करे वह उन्ही के गाँव में आकर बसे और शायद इन्ही नियमो के कारण दूसरे गाँव के लड़के शादी नहीं करना चाहते हो। यहाँ की महिलाये खेतीबाड़ी से लेकर घर का सारा काम अकेले संभालती है और यहाँ के ज्यादातर लड़के शहर के बाहर ही काम करते है। शादी न होना देश की ही नहीं विदेशो की भी समस्या बन गयी है।