सोशल मीडिया पर एक शख्स का अपनी शादी को लेकर लड़की की डिमांड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग – अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में इस शख़्स की बातें सुनकर आपकी भी हंसी कंट्रोल नही होगी।
वीडियो में शख्स से पुछा जाता हैं कि उसे कैसी लड़की पसंद है? वो कहता है- मेकअप वाली लड़की चाहिए, जो लाली लिपिस्टिक और काजल लगाकर चलती हो। जींस भी पहनती हो।
वह आगे बताता है लड़की मोटी भी होनी चाहिए। पतली लड़की नहीं चलेगी, क्योंकि वो घर में भारी काम नहीं कर पाएगी। वीडियो झारखंड का मालूम पड़ता है। जब उससे पूछा गया कि लड़की कहां की चाहिए, तो फट से जवाब देता है- लड़की रांची की चाहिए। मगर मुंबई की लड़की होगी तो भी चल जाएगी। मगर थोड़ी सुंदर होनी चाहिए। लड़की का नाम रवीना टंडन जैसा होना चाहिए। शख्स का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ। लोग इस खूब पसंद कर रहे है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर butni_ke_mems नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया। शख्स की पसंद पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- चाचा का विचार ही गजब है। एक यूजर ने अपने दोस्त को टैग कर लिखा- इनके विचार तो आपसे मिलते हैं।