आपने Bigg Boss OTT का नाम तो सुना ही होगा, यह टीवी का एक लोकप्रिय विवादित शो है। आज हम आपसे इस शो में धमाकेदार एंट्री लेने वाली उर्फी जावेद के बारे में बात करने जा रहे है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) बातें बनाने में बहुत माहिर है साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है।
इसी के वजह से शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी उन्हें बहुत अच्छे से जानते थे। आपको बता दे की उर्फी ने करण जौहर से बात करते समय अपने बारे में कई खुलासे किये। इस एक्ट्रेस ने बताया की अब तक वह तीन रिलेशनशिप में रह चुकी है लेकिन किसी के साथ भी उनकी बात कभी आगे तक नहीं बढ़ पायी है।
उन्होंने अपनी एंट्री के दौरान बताया की मै एक कैंची की तरह हूँ जो पुरानी चीज बनाएगी भी और पुरानी चीज कटेगी भी। उर्फी के सोशल मीडिया पर काफी अच्छे खासे फोल्लोवेर्स है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की टीवी सीरियल बड़े भइया की दुल्हनिया से उर्फी ने टीवी जगत की दुनिया में अपना कदम रखा था।