भोजपुरी गाने आपने कई देखे है, यहां के गाने सभी को बहुत ही पसंद आते है। आज हम आपको सिंगर खुशबू जैन का सॉन्ग भीगी रात के बहाने आजा के बारे में बताने जा रहे है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में आपको कई हॉट सीन देखने को मिलेंगे, जिसे अभी तक यूट्यूब पर ही 79 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
हम सभी जानते है की, भोजपुरी फिल्मों के स्टार्स के साथ इनके गानों की भी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इसे सभी लोग पसंद करते है। भोजपुरी फिल्मों के गाने लंबे समय तक दर्शकों की जुबान पर रहते हैं, इसी कड़ी में एक और गाना जुड़ गया है। यह गाना भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन द्वारा गाया गया है। जिसके बोल हैं भीगी रात के बहाने आजा। यह गाना यूट्यूब पर 2017 में अपलोड हुआ था, जो की अभी वायरल हो गया है।
यह गाना अर्जुन फिल्म का है, जो इस समय यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है। इस गाने में मयूर कुमार और श्रेया मिश्रा ने परफॉर्म किया है वहीं इस गाने को डायरेक्ट आमिर सिद्दकी और सुबीर सिन्हा ने किया है। इस गाने के कई सीन कार के अंदर के है जो काफी हॉट दिखाई दे रहे है। अर्जुन फिल्म के दोनों कलाकार इस सॉन्ग में बरसात में भीगते और रेन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यदि आप इस गाने को देखेंगे तो आपको अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा का सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी याद आ जायेगा।
आपको बता दे की भोजपुरी गाना ‘भीगी रात के बहाने आजा’ को सिंगर खुशबू जैन ने गाया है, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोविंग काफी बढ़ गयी है। खुशबू जेन सिंगर के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी है, वह अपने एक बहुचर्चित मसाला सांग के लिए भी जानी जाती है। जिसके गाने सभी लोगो को काफी पसंद आये थे। खुशबू जेन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।