किसी भी रिश्ते के बीच सबसे जरुरी चीज होती हैं ट्रस्ट। आजकल के कपल या गर्लफ्रैंड और बायफ्रेंड के बीच कभी-कभी इसकी कमी देखने को मिलती हैं। अभी हाल ही मे मास्को शहर का एक वीडियो वायरल होता देखा जा रहा है। इस वीडियो मे सर्जी कोसेन्को (Sergey Kosenko) नामक एक व्यक्ति कार के ऊपर अपनी गर्लफ्रैंड को बांधकर कर काफी देर तक दौड़ा रहा हैं।
कई बार रिश्तों मे विश्वास की कमी भी ऐसे काम करा जाती हैं पर सर्जी को नही पता था कि उसको इन सब का जुर्माना भुगतना पडे़गा। कभी – कभी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच ट्रस्ट इश्यू को लेकर मन में कई सवाल होते हैं। कई बार लड़की अपने बॉयफ्रेंड शक करती है तो कभी बॉयफ्रेंड को अपने पार्टनर पर नजर बनाना होता है। हालांकि, इन सभी के बीच सिर्फ एक ही चीज है जो हर रिश्ते को थामे रख सकती है वह है विश्वास। जी हां, यदि कपल में एक-दूसरे के बीच विश्वास बना रहता है तो रिश्ता और भी मजूबत हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड पर ट्रस्ट टेस्ट करता है।
वीडियो देखने के बाद हम सभी इमे इस बात को जानने की इच्छा पैदा होगी कि आखिर क्यों यह व्यक्ति ऐसा कर रहा है? जब इस बात का पता चला तो यह समझ में आया कि यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड पर ट्रस्ट की परख करने के लिए उसे अपनी कार के ऊपर बांध कर दौड़ा रहा हैं। आस-पास खड़े लोग बेहद हैरान रह गए कि ऐसा क्यों किया गया। जब इसका वीडियो शख्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो पूरा मामला समझ आया।
View this post on Instagram
रूस के मॉस्को में सर्जी कोसेन्को ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि मैंने अपनी गर्लफ्रेंड पर कुछ इस तरह से ट्रस्ट टेस्ट किया। हालांकि, ऐसा करना उस पर ज्यादा भारी पड़ गया। इनसाइडर समेत तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मास्को के सड़क पर गर्लफ्रेंड को कार के ऊपर बांधकर दौड़ाया तो पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर सर्जी पर 750 रूबल (लगभग 756 रुपये) का जुर्माना लगाया गया।इस मामले में मॉस्को स्टेट ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा घटना की जांच की जा रही है।