हाल ही जाने माने सिंगर बादशाह ने सहदेव दिदरो के साथ नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। सहदेव का फेमस हो चूका सांग “बचपन का प्यार” में वे सिंगर बादशाह के साथ नज़र आये। इस म्यूजिक वीडियो को बादशाह ने अपने ऑफिशियली यूट्यूब अकाउंट पर बुधवार को सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट शेयर किया। वीडियो दर्शको को इतना पसंद आया की एक घंटे के अंदर 36 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा। इस वीडियो में बादशाह और सहदेव के साथ आस्था गिल और रीको भी नज़र आये।
वहीं सहदेव की लिपसिंग के साथ उसके एक्सप्रेशन भी फैन्स को खूब पसंद आ रहे है। करीब तीन मिनट के इस वीडियो एल्बम में सहदेव दिदरो पूरी तरह से हिप-हॉप लुक में नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो की शुरुआत सहदेव की वॉक से होती है और बैकग्राउंड में बादशाह सहित अन्य सिंगर और एक्टर भी दिख रहे हैं।
इस वीडियो में जैसे की गाने के बोल हैं बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे उसी तरह से गाने मे बचपन से लेकर जवानी तक का रुप नजर आ रहा है। वीडियो में बचपन में मिलने के बाद फिर दोनों अलग हो जाते हैं। इस वीडियो में सहदेव चाइल्ड एक्ट्रेस को एक चॉकलेट देकर प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन जवानी में एक्ट्रेस को सहदेव की याद आती है।
इस सांग को बनाने के पहले सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल पर बात करके सहदेव को मिलने बुलाया था। इस गाने के ऑफिसियल लांच के बाद अब एक बार फिर सहदेव के फैन्स बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि सहदेव दिदरो ने अपने स्कूल में टीचर के कहने पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गया था, जो अभी कुछ समय से सोशल मीडिया पर धूम मचाया हुआ है। वीडियो रिलीज होने के बाद सहदेव की फैन फोल्लोविंग बढ़ती जारही है। बॉलीवुड के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के फैन हो गए थे। सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की थी और ये गाना सुनाने को कहा, इस वीडियो को सीएम बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।