एक फल वाली आंटी की चालाकी को इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। यह आंटी चालाकी करते फल की थैली बदल कर ख़राब फल दे देती है।
सोशल मीडिया पर आंटी की चालाकी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जायेगे। वीडियो को अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
View this post on Instagram
फल बेच रही यह आंटी पटरी पर सेब बेच रही है और ग्राहक खरीदने के लिए फल छांटकर पॉलिथीन में रख रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने तोलने के लिए पॉलिथीन दी। इसके बाद आंटी ने जो किया उसे देखकर यकीन नहीं होगा। दरअसल ग्राहक ने जैसे ही छांटकर फलों की पॉलिथीन दी उसे बड़ी चालाकी से महिला ने खराब सेब वाली पॉलिथीन से बदल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने ये सब इतनी चालाकी से किया कि पास में खड़े कई लोगों की उसकी इस हरकत पर नजर तक नहीं पड़ी। वीडियो को इंस्टाग्राम पर Bhutni Ke Memes के पेज पर भी शेयर किया गया है।