एक प्रसिद्ध एंकर और अच्छी पत्रकारिता के रूप में जाने जाने वाली अंजना ओम कश्यप एक होनहार महिला है। भारत में इनकी लोकप्रियता के काफी चर्चे हैं। इन्हें एओके के नाम से भी जाना जाता है। अंजना ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएट किया और फिर दुरदर्शन से जुड़ गये। दुरदर्शन में काम करने के बाद आगे उन्होंने ‘जी न्यूज़’और ‘न्यूज़ 24’ में भी काम किया। अंजना अब ‘आज तक’ की कार्यकारी संपादक हैं और अपने शो ‘हल्ला बोल’ और ‘आज तक’ पर विशेष रिपोर्ट के लिए जानी जाती हैं।
आज तक पर दैनिक डिबेट शो ‘हल्ला बोल’ और देश भर में दर्शकों पर आधारित चुनावी शो ‘राजतिलक’ और ‘दिल्ली के दिल में क्या है’ की मेजबानी भी अंजना ओम कश्यप के द्वारा ही की गई है।
कितनी है अंजना के पास संपत्ति
महिला पत्रकारिता होने के कारण उनकी लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई हैं। जिसके कारण उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी देखी गई। अंजना की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये है, साथ ही, उनका न्यूज चैनल भारत के अन्य न्यूज चैनलों की तुलना में टीआरपी में सबसे ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंजना की सालाना इनकम लगभग 3 करोड़ रूपए हैं। इसके आलावा वह देश में सबसे अधिक इनकम टेक्स लेने वालों पत्रकारों की सूची में भी शामिल हैं। अंजना के पास बहुत सारी रियल एस्टेट संपत्तियां हैं जो भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं। इसके आलावा उनके कार कलेक्शन में कई महंगी कारें भी हैं। जिनकी कीमत करोड़ो में हैं।
अंजना ओम कश्यप की फैमिली
अंजना ने 1995 में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा कैडर के अधिकारी मंगेश कश्यप से शादी की है। बताया जाता हैं कि कॉलेज के दिनों में अंजना और मंगेश की मुलाक़ात दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई थी। वर्तमान में मंगेश दिल्ली पुलिस के उपायुक्त और 2016 से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुख्य विजिलेंस अधिकारी हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है।