अमेरिका की रहने वाली एक महिला के बारे में सुनकर आप हैरान हो जायेगे। महिला को एक बेहद ही अजीब से लत है। जिसके कारण उससे आसपास रहने वाले लोग भी काफी परेशान है।
किसी भी चीज की लत लगना काफी बुरा होता है। अगर इंसान को किसी चीज की लत लग जाए तो आसानी से नहीं छूटती। अमेरिका में रहने वाली एक महिला को भी बेहद ही अजीबो गरीब लत है। जिसके कारण वह काफी चर्चा में है। महिला को दिवार खाने की आदत है।
अमेरिका के मिशिगन शहर में रहने वाली निकोल नाम की इस महिला ने एक टीवी प्रोग्राम में बताया की उसे अपनी माँ के मरने के बाद यह लत लग गयी। अपनी माँ की मृत्यु के बाद वह इतनी ज्यादा डिप्रेशन में चली गयी की उसे चॉक खाने की आदत लग गयी। चॉक खाते-खाते उन्हें सूखे दीवारों की खुशबू अच्छी लगने लगी। इसके बाद वह दीवारें खाने लगी। निकोल ने बताया कि उन्हें अलग-अलग दीवारों का टेस्ट बहुत पसंद है।
निकोल ने बताया की अपनी इस आदत की वजह से उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अपनी तलब मिटाने के लिए वह आस-पड़ोस के घरों की दीवारें भी खाने लगी हैं। अब एक हफ्ते में वह तीन स्क्वायर फीट दीवार खा जाती हैं। इसके कारण उनके घर की दीवारों में कई जगह छेद हो चुका है।
उनकी इस लत की कारण डॉक्टर्स ने उन्हें वार्निंग भी दी थी। की यह सब उनके लिए काफी नुकसान दायक है। लेकिन उन्हें दीवार खाने की इतनी ज्यादा लत है कि वह इसे अनदेखा कर देती हैं। डॉक्टर्स ने बताया था की इस लत की वजह से उन्हें इंटेस्टाइन की बड़ी समस्या हो सकती है। डॉक्टर्स ने ये भी कहा है कि अगर उन्होंने अपनी आदत नहीं छोड़ी तो यह निकोल के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।