84 वर्ष की बूढ़ी दादी ने उड़ाया प्लेन, सोशल मीडिया पर हो रही है खूब चर्चा।

84 year old woman pilot

अमेरिका की एक 84 वर्षीय दादी सोशल मीडिया पर काफी छायी हुई है। 84 वर्षीया दादी अम्मा ने प्लेन उड़ाकर लोगो को हैरान कर दिया।कहते है ना दिल में अगर जूनून होतो सब कुछ सम्भव है ऐसा ही कुछ दादी अम्मा ने प्लेन उड़ाकर साबित कर दिया। उन्होंने सबको यह बता दिया कि उम्र तो बस एक नंबर है। आत्मविश्वास के बल पर हर चीज कर पाना संभव है।

Old lady fly plane

‘फॉक्स न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 84 वर्षीय इस महिला का नाम मायटा गेज है, और ये महिला अमेरिका के न्यू हैम्प्शायर में रहती है। महिला को डॉक्टरों ने बताया कि पार्किंसंन नामक बीमारी से पीड़ित है। यह वह बीमारी है जिसमें कोई भी अधिक समय तक जीवित नहीं रहता है। ऐसे में महिला के घर वालो ने उनकी हर इच्छा को पूरा करना तय किया। इसके बाद महिला ने अपनी इच्छा बताते हुए प्लेन उड़ाना चाहा।

महिला की हर इच्छा को पूरा करने के लिए महिला के बेटे ने एक प्राइवेट पायलट से संपर्क किया। इसके बाद वे प्लेन में सवार हुए और उन्होंने एक यादगार उड़ान भरी। साथी पायलट की मदद से 84 साल की इस महिला ने हवा में प्लेन उड़ाया।आपकी जानकारी के लिए बता दें महिला रिटायर होने से पहले पायलट ही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top